मीडिया को देख भागने लगे करीना के लाडले, कैमरे में कैद हुए ऐसे एक्सप्रेशन

2/22/2019 12:01:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में छोटे नवाब की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में वह मीडिया के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। दरअसल, जैसे ही तैमूर नैनी के साथ बाहर आए तो मीडिया उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगी, लेकिन तैमूर कैमरे को देख भागने लगे। आउटफिट की बात करें तो इस दौरान नन्हें तैमूर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू शाॅट्स में दिखे। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 


 

Smita Sharma