इतने में बिकती है तैमूर की एक तस्वीर, पापा सैफ ने किया खुलासा

11/19/2018 5:36:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। तैमूर क‍िसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। सोशल मीड‍िया पर हमेशा चर्चा बटोरने वाले तैमूर की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। लेकिन छोटे नवाब की एक तस्वीर की क्या कीमत होती है, इसके बारे में शायद ही लोगों को बहुत जानकारी हो।

 

PunjabKesari

 

सैफ अली खान अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी व‍िद करण में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई सवालों के जवाब द‍िए। इसी दौरान सैफ से करण ने तैमूर से जुड़े सवाल भी किए। करण जौहर के साथ बातचीत में सैफ ने बताया, "तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। " सैफ के अनुसार, "उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी कि पैपराजी तैमूर की फोटो के लिए ये कीमत लेते हैं।"

 

PunjabKesari

 

इस बीच सैफ अली खान ने मजाक में यह भी कहा, अगर उन्हें तैमूर अली खान के माध्यम से अच्छा रुपये कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है।चैट शो में सैफ ने ये भी बताया कि जब मैनें करीना से इस बात का ज‍िक्र किया तो उसने कहा, तुम बहुत चीप हो। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि प‍िछले द‍िनों सैफ ने खुलासा किया था कि तैमूर उन्हें अब्बा कहने के साथ कई बार सर कहकर बुलाते हैं। इसकी खास वजह ये है कि वो ज्यादातर वक्त नैनी के साथ ब‍िताते हैं। उसकी नैनी मुझे सर बुलाती है और वो जो सुनता है वही बोलता है। वहीं एक चैट शो में सारा ने बताया कि तैमूर, करीना को अम्मा कहकर बुलाता है, सैफ को अब्बा और इब्राह‍िम को भाई लेकिन उन्हें गोल कहकर बुलता है। इसके पीछे वजह क्या है इसका अंदाजा सारा को भी नहीं है।
 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News