मम्मी के साथ आउटिंग पर निकले तैमूर, ट्रैक सूट में कूल दिखी 'बेबो'

8/26/2019 2:56:06 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो लेकिन वह अपनी फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। करीना अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटे तैमूर के साथ समय बिताना नहीं भूलती। बीते दिनों ही करीना सैफ और तैमूर के साथ लंदन में वेकेशन एंजाॅय़ करके लौटी हैं।

वहीं एक बार करीना बेटे के तैमूर के साथ आउटिंग पर निकली। रविवार शाम करीना और तैमूर को बांद्रा में देखा गया। इस दौरान करीना रेड ट्रैक सूट में कूल दिखीं। बेबो ने लाइट मेकअप, शेड्स और बन से अपने लुक को पूरा किया था।

फुटविअर की बात करें तो करीना ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए थे। तैमूर की बात करें तो वह शर्ट और शाॅर्ट्स में हमेशा की तरह क्यूट दिखे।

तैमूर जैसे ही घर के बाहर आए, वह अपनी मां की गोद से उतरने की जिद करने लगे। मां बेटे की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसदं कर रहे हैं। 

हाल ही में जन्माष्टमी के दिन एक वीडियो सामने आया था जिसमें करीना और सैफ के लाडले तैमूर बहन इनाया खेमू के साथ दही- हांडी फोड़ते नजर आ रहे थे।

काम की बात करें तो करीना इन दिनों फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' नजर आएंगी। 


 


 

Smita Sharma