Pic of the Day: मुंबई की बारिश में पापा संग सड़क पर टहलते दिखे तैमूर, देखें तस्वीरें

7/4/2020 1:30:29 PM

मुंबई: मायानगरी मुंबई की बारिश हर किसी का मूड बदल देती है और लोगों को एकदम रीफ्रेश कर देती हैं।  मुंबई में मॉनसून तो दस्तक दे ही चुकी है। ऐसे में लोग इस मानसून का मजा ले रहे हैं। हाल ही में बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनके लाडले तैमूर अली खान भी मुंबई की बारिश का मजा लेते दिखे।

दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। बारिश में भीगते सैफ और तैमूर मुंबई की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि तैमूर अपने रेनकोट में छिपे हुए हैं। इस दौरान जहां सैफ तैमूर का हाथ थामें दिख रहे हैं।

वहीं छाता उनके घर के हाउसहेल्प ने पकड़ रखा है। लुक की बात करें तो सैफ ग्रे टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में दिखे। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से अपने बचाव के लिए चेहरे में रुमाल बांध रखा था।

वहीं छोटे नवाब इस दौरान येलो कलर के रेनकोट के साथ जींस पहने दिखे। तैमूर ने भी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेहरे में मास्क लगाया था। लॉकडाउन फेज में नवाब फैमिली ने सारा समय घर पर ही बिताया और अब सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए फैमिली टाइम पास के लिए शाम को बाहर निकलना पसंद करती है।

बाप बेटे ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो सैफ फिल्म ,दिल बेचारा, बंटी बबली 2 और भूत पुलिस में नजर आएंगे। फिल्म दिल बेचारा की बात करें तो यह फिल्म  24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। यह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है। 

Smita Sharma