तैमूर ने लगाई लिपस्टिक, सोशल मीडिया पर PHOTO VIRAL

6/4/2017 11:23:38 PM

मुंबईः शायद ऐसा कोई दिन नहीं जब करीना के शहजादे तैमूर चर्चा के विषय नहीं होते हैं। तैमूर इतने क्यूट लगते हैं कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। उनकी तस्वीर जब भी सामने आती है, वायरल हो जाती हैं। तुषार के बेटे के बर्थडे पार्टी में भी कुछ ऐसा ही दिखा था। लेकिन एक बार फिर से तैमूर की एक प्यारी तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
 
ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि तैमूर इस तस्वीर में एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जो मां करीना ने जो तैमूर की फोटो शेयर की है, वो इसलिए भी उनकी दूसरी तस्वीरों से अलग है क्योंकि इसमें वो न सिर्फ क्यूट लग रहे हैं, बल्कि लिपिस्टिक में वो कहर बरपा रहे हैं।

जी हां, 5 महीने के हो चुके तैमूर लिपिस्टिक में नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ये तस्वीर पूरी तरह से वायरल हो चुकी है। लिपिस्टक लगाकार खिलखिलाते हुए नजर आने वाले तैमूर सच में क्यूट लग रहे हैं।
 
बता दें सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह थीं। करीना का अफेयर लंबे समय तक शाहिद कपूर के साथ चला, लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद सैफ से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। बाद में दोनों ने शादी कर ली। सैफ-करीना की जोड़ी को सैफीना के नाम से भी जाना जाता है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्‍म 'टशन' (2008) की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने मीडिया के सामने कभी भी अपने रिश्‍ते को कबूलने से परहेज नहीं किया।