तैमूर की तरह ही उनकी नैनी भी हैं काफी फेमस, इंटरनेट पर वायरल हुए मीम्स

10/21/2018 2:52:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का हर कोई दीवाना है। लोग उसकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। तैमूर अपनी मम्मी से ज्यादा लाइमलाइट में भी रहता है। तैमूर को अक्सर नैनी के साथ देखा जाता है जिन्हें तैमूर को संभालने के लिए मोटी रकम फीस के तौर पर मिलती हैं।

तैमूर तो सोशल मीडिया के सितारे हैं ही लेकिन इन दिनों उनकी नैनी भी खूब फेमस हो रही हैं। यूजर्स ने उन पर मीम्स बनाए हैं जो कि खूब शेयर किए जा रहे हैं। तैमूर अपनी नैनी की गोद में काफी खुश नजर आते हैं।

हालांकि कई बार वो सैफ अली खान के साथ भी दिखते हैं। तैमूर को यूजर्स शुरू से ही उनकी नैनी के साथ देखते रहे हैं अब तक तैमूर के बहाने उनकी नैनी भी सोशल मीडिया पर मशहूर हो चुकी हैं।

तैमूर की नैनी का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है जिसमें यूजर्स ने उन पर मीम्स बनाए हैं। 

 

 

अगर हम नैनी की सैलरी की बात करें तो वह एक आम नौकरी करने वाले इंसान से कई गुना ज्यादा है। तैमूर की नैनी जिसका नाम सावित्री है उसकी सैलरी 1.5 लाख है। अगर वह तैमूर की देखभाल के लिए उनके घर पर एक्स्ट्रा टाइम देती हैं तो उनकी ये सैलरी 1.75 लाख भी पहुंच जाती है। 

Neha