घर से बाहर आकर करीना के लाडले ने की गौ माता की सेवा, देखें Viral Pics

1/15/2021 3:17:52 PM

मुंबई: जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान  सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर इंटरनेट सेंसेशन हैं। 4 साल के तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं।

PunjabKesari

तैमूर की फैन फॉलोइंग हर उम्र के लोगों में है। हाल ही में करीना की आंखों के तारे तैमूर को उनके घर के बाहर देखा गया। जब तैमूर घर से बाहर आए तो गेट पर उन्हें एक व्यक्ति गाय माता को लेकर घूमता हुआ मिल गया। तैमूर ने इस दौरान गौ माता की सेवा की।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने गाय माता को लेकर आए व्यक्ति को पैसे दिए। लुक की बात करें तो तैमूर ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और ब्लैक शाॅर्ट्स में दिखे। इस टी-शर्ट में तैमूर का चेहरा काफी खिल रहा था।

PunjabKesari

तैमूर ने इस दौरान चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था। तस्वीरों में तैमूर एक हाथ जेब में डाल बिल्कुल पापा सैफ की तरह पोज देते नजर आए।फैंस को तैमूर का ये क्यूट अंजाद काफी पसंद आ रहा है। तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही मिनटों में वायरल हो गईं।

PunjabKesari

बता दें कि करीना इस समय प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलीवरी डेट लगातार पास आ रही है। तैमूर अली खान जल्द ही घर में बड़े भैया बनने वाले हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News