लॉकडाउन में भाई कियान को बेहद मिस कर रहे हैं तैमूर, मम्मी करीना ने कराई वीडियो कॉल से बात

5/24/2020 7:53:16 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर करीना कपूर खान के लाडले इंडस्ट्री के सबसे पाॅपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर तैमूर अपनी तस्वीर की वजह से सुर्खियों में हैं। तैमूर की इस तस्वीर को करीना ने शेयर किया है। सामने आई इस तस्वीर में तैमूर लेटे हुए हैं और करिश्मा कपूर के बेटे व अपने भाई कियान को वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

इस तस्वीर में कियान ताइक्वांडो क्लास लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर करीना ने लिखा- 'मेरी जिदंगी का प्यार।' #MyBoysInLockdown।  तैमूर की इस तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि तैमूर काफी क्यूट हैं तो कुछ फैंस 'लव यू टिम' भी कमेंट कर रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

Quarantine 2020 imprinted for life... SAK, KKK and TAK... spreading hope and faith ❤️ #QuaranTimDiaries #InhousePicasso

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना लॉकडाउन के दौरान तैमूर और अपने पति सैफ अली खान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. वह इंस्टाग्राम पर अपनी रोजाना की एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन में तैमूर कुछ क्रिएटिव और पैंटिंग कर रहे हैं। करीना ने हाल ही में पति सैफ और बेटे तैमूर और खुद के हाथ के पंजों की एक पेंटिंग शेयर की। 

 

View this post on Instagram

My Easter bunnies for life ❤️❤️ Happy Easter everyone... #StayHome #StaySafe

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

बता दें कि करीना ने मार्च में ही सोशल मीडिया पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया है, जिसके बाद से वो लगातर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हैं और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर करीना के 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

View this post on Instagram

This pretty much sums up mother's day and well... every other day with Tim ❤️😂 #HappyMothersDay

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट आगे कर दी गई है, यह फिल्म अब अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करती दिखेंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News