जहां कार से उतरे तैमूर कैमरे को देख हुए Excited, वहीं करीना ने एक्टिवा के पास खड़े होकर दिए पोज

3/14/2018 4:51:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से हमेशा सुर्खियों में आ ही जाते हैं। हाल ही में तैमूर मम्मी करीना के साथ अमृता अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट हुए।

इस बार उनकी मम्मी करीना ने उठाया हुआ था और ना ही नैनी ने। इस बार उनको एक आदमी ने गोद में उठाया था।

जैसे ही उस आदमी ने तैमूर को गोद में उठाकर गाड़ी से बाहर निकाला तो कैमरे को देख वब काफी उछलने लगे और एक्साइटिड  हो गए। तस्वीरों में वह मस्ती करते हुए काफी क्यूट लग रहे थे। 

बता दें कि इस दौरान तैमूर ब्लू टी-शर्ट के साथ लाइट कलर की पैंट और साथ में व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए काफी क्यूट लग रहें थे। उनकी तस्वीरों को देखकर आपको भी उनसे प्यार हो जाएगा। वहीं मम्मी करीना कैजुअल लुक में नजर आईं।

उन्होंने ग्रे कलर की ड्रैस पहनी थी। साथ में हेयरबन बनाया था। इसी के साथ उन्होंने शेड्स लगाए थे।

नन्हें तैमूर अपनी तस्वीरों की वजह से हमेशा सुर्खियों में आ जाते है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं। सोशल साइट पर तैमूर की तस्वीरें शेयर होते ही काफी वायरल हो जाती हैं।