घोड़े पर बैठते ही आग बबूला हुए तैमूर, सामने आईं ऐसी तस्वीरें

1/21/2019 11:21:20 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन तस्वीरों में तैमूर घुड़सवारी करते दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में वह हाथों में कैप पकड़े है। घोड़े की सवारी करती हुए तैमूर काफी खुश दिख रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान छोटे नवाब रेड कलर की टीशर्ट और शाॅट्स पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर 


छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

 

 

Smita Sharma