ना नैनी की गोद, ना ही चलकर बल्कि नए अंदाज के साथ नानी बबीता से मिलने पहुंचे नन्हें तैमूर

5/23/2018 4:11:56 PM

मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटौरते रहते हैं।

हाल ही में नन्हें तैमूर एक बार फिर से नैनी के साथ नानी बबीता के घर के बाहर दिखाई दिए। इस बार तैमूर नैनी की गोद में यां चलकर नहीं बल्कि स्ट्रॉलर की राइड लेते हुए नजर आए।

तस्वीरों में उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही हैं। इस दौरान तैमूर के नाना रणधीर कपूर भी गाड़ी से उतरकर बिल्डिंग के अंदर एंट्री लेते हुए नजर आए।

कैमरे के सामने तैमूर ने भोला सा चेहरा बनाकर पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि तैमूर की पॉपुलेरिटी की बात करें तो 17 महीने के तैमूर अली खान के सोशल मीडिया पर 100 से भी ज्यादा फैन क्लब मौजूद हैं।

उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। वैसे ऐसा कोई दिन नहीं होता जब तैमूर की तस्वीरें मीडिया में न दिखाई देती हों।

इसके पीछे तैमूर को लेकर लोगों का प्यार भी बड़ी वजह है। तैमूर की तस्वीरें लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर देती हैं।

Punjab Kesari