नैनी के साथ चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं नन्हें तैमूर, तस्वीरों में लड़खड़ाते आए नजर

4/6/2018 3:39:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान काले हिरण शिकार मामले में बरी होकर अपनी पत्नी करीना और लाडले तैमूर के पास पहुंच चुके हैं। हाल ही में नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। अब भला मासूम तैमूर को क्या पता कि उनके पिता को आज कितनी बड़ी राहत मिली है। वो तो अपनी ही दुनिया में मस्त थे। 

बता दें कि तस्वीरों में तैमूर ग्रे कलर की टीशर्ट और पैंट पहने हुए पैरों पर चलते हुए दिखाई दिए। तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी क्यूट तस्वीरों को देखकर आपको उनपर प्यार आ जाएगा।

तस्वीरो को देखकर साफ नजर आ रहा है कि नन्हें तैमूर नैनी के साथ चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

वैसे तैमूर को अभी तक चलने में काफी पेरशानी होती हैं वहीं तस्वीरों में वह लड़खड़ाते हुए नजर आए। नन्हें तैमूर दुनिया की सारी बातों से अंजान अपने नैनी के साथ मस्ती करत हुए नजर आए। 

 

Punjab Kesari