घर से हथौड़ा लेकर निकले तैमूर, पापा सैफ का हाथ थामने को तैयार नहीं थे छोटे नवाब

3/30/2019 11:28:26 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब की पापा सैफ के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

इन लेटेस्ट तस्वीरों में छोटे नवाब अपने घर से हथौड़ा लेकर बाहर निकलते हुए नजर आए। जैसे ही तैमूर ने घर के दहलीज से बाहर कदम रखा, वैसे ही सभी उनको देख चौंक गए। तैमूर के पीछे-पीछे उनके पापा सैफ भी थे। इस दौरान वो व्हाइट कपड़ों में कैजुअल लुक में दिखे।

छोटे नवाब ने मीडिया को हाय की जगह हथौड़ा दिखाया। दरअसल, नन्हें तैमूर मीडिया को दिखा रहे थे कि आज उनके पास नया खिलौना है। इस दौरान तैमूर की नजर जैसे ही कैमरों पर पड़ी तो उन्होंने हमेशा की मुस्कराते हुए पोज दिए।

तैमूर के चेहरे पर खुशी बता रही थी कि वो पापा के साथ वक्त बिताकर काफी खुश हैं। वो पापा के साथ वक्त बिताने गार्डन एरिया जा रहे थे। छोटे नवाब भी पापा के साथ प्ले टाइम एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में छोटे नवाब काफी मस्ती के मूडदिख रहे हैं।

तैमूर के करीब हैं सैफ 

करीना ने इश्क 104.8 FM के एक शो में बताया कि सैफ तैमूर से बहुत प्यार करते हैं। वो तैमूर के लिए बहुत पागल हैं और उनको बिल्कुल अकेला नहीं छोड़ते। आए दिन तैमूर के साथ सैफ की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों छोटे नवाब पापा से मिलने सेक्रेड गेम्स 2 के सेट पर पहुंच गए थे जहां वह काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 


 

Neha