मस्ती करते हुए तैमूर ने शर्ट पर गिराया पानी, क्यूट तस्वीरें आईं सामने

8/18/2018 3:45:27 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर कैमरा फ्रेंडली हैं। नन्हें तैमूर अक्सर अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर अपनी नैनी के साथ नानी के घर स्पाॅट हुए।

 

 

 इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में तैमूर काफी मस्ती करते नजर आ रही हैं।

 

 

इतना ही नहीं छोटे नवाब कैमरे को देखकर इतने मचल गए कि उनकी निगाहें कैमरे पर ही टिकी रह गईं। आउटफिट की बात करें तो तो छोटे नवाब अक्सर क्यूट और चुलबुले अंदाज में नजर आते हैं।

 

 

इस बार भी वह रेड कलर की शर्ट के साथ ब्लू शॉर्टस पहने हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। तस्वीरों तैमूर बोतल पकड़े नजर आ रहे हैं। 

 

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही हैं।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

 

 

 

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं।  हाल ही में एक शख्स तैमूर के काफी करीब जाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।

 

 

एेसे  मौके पर तैमूर की नैनी ने अनजान शख्स को तैमूर से दूर भगा दिया। इसी घटना के बाद खबर आई थी कि सैफ और करीना के लाड़ले को जल्द बॉडीगार्ड मिलने जा रहा है। बीते दिनों करीना ने भी कहा था कि उन्हें तैमूर को लेकर अत्यधिक अटेंशन से अब डर लगने लगा है, लेकिन वह इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Neha