Video: तैमूर को अपनी ट्रिक से चिढ़ाता और बरगलाता दिखा आइसक्रीम वाला, हाथ में कोन नहीं पकड़ पाने पर परेशान हुए टिम
1/15/2022 2:54:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सैफ अली खान और करीना कपूर खान का लाडला तैमूर अली खान भले ही पांच साल के हों, लेकिन वो अपने आप में एक स्टार हैं। तैमूर अक्सर अपने क्यूट वीडियोज और फोटोज को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आाया है, जिसमें वो तुर्की के एक आइसक्रीम विक्रेता से आइसक्रीम कोन पकड़ने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। तैमूर का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
एक फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आइसक्रीम विक्रेता तैमूर को अपनी कला से चिढ़ाता और बरगलाता नजर आ रहा है। जैसे ही टिम आइसक्रीम पकड़ने की कोशिश करता है तो शॉपकीपर उसे देने का तरीका ही बदल देता है। "ऐसा मत करो!" लिटिल टिम को आइसक्रीम वाले को चेतावनी देते हैं, लेकिव वो बिना कोई ध्यान दिए अपनी चाल जारी रखता है। दुकानदार टिम साथ खेलता है और उसे अपने ही खेल में हराने की बहुत कोशिश करता है। फैंस तैमूर के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें, तैमूर अली खान को अक्सर पेरेंट्स सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ कभी रेस्टोरेंट तो कभी नाना रणधीर कपूर के घर स्पॉट होते देखा जाता है।