कैमरा देखते ही जीभ चिढ़ाने लगे नन्हें तैमूर, शरारती अंदाज छू लेगा आपके दिल

2/17/2018 9:49:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर के नवाबजादे यानि तैमूर अली खान जहां भी जाते हैं वही सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में तैमूर को अपनी मेड के साथ घूमते देखा गया। इस दौरान तैमूर ने पीले कलर की टी-शर्ट और ब्लू कलर का लोअर पहना हुआ था।

तैमूर भी अब मीडिया को पहचानने लगे हैं। उन्हें पता है कि बाहर जाते ही कैमरे उनके आगे पीछे घूमने लगेंगे। तैमूर मीडिया को देखकर तरह-तरह के एक्सप्रेशन देने लगे। इस समय वह काफी शरारती मूड में लग रहे थे।

इन दिनों एक्सप्रेशन क्वीन प्रिया प्रकाश की काफी चर्चा हो रही है, लेकिन तैमूर की अदाएं देख आप प्रिया को भी भूल जाएंगे। तैमूर को देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो जीभ निकालकर मीडिया को चिढ़ा रहे हों। एक बार फिर तैमूर ने अपने फैंस का दिल चुरा लिया।