मम्मी और मासी के साथ तैमूर ने किए बप्पा के दर्शन, ''मंगल मूर्ति मोरया'' का जयकारा लगाते दिखे छोटे नवाब
9/10/2019 5:55:15 PM
मुंबई: इंडस्ट्री में जब बी स्टार किड्स की बात की जजाती है तो करीना कपूर और सैफ के लाडले तैमूर का नाम दिमाग में सबसे पहले आते हैं। इतनी सी उम्र में तैमूर ने लोगों के दिल में खास जगह बना ली है। दो साल के तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं।
उनकी कोई भी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल मिनटों में वायरल होते हैं। दो साल के तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।
वीडियो की बात करें तो इसमें वह मामा अरमान जैने के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो तैमूर कुर्ता पायजामा में क्यूट लग रहे हैं। वीडियो की खास बात यह है कि वह भगवान गणेश का जयकारा भी लगा रहे हैं।
इस वीडियो में छोटे नवाब 'मंगलमूर्ति मोरया' बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीरों की बात करें तो इसमें करीना करिश्मा का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो और तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
करीना के काम की बात करें तो वह इन दिनों जी टीवी के डांस रियालिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में जज की भूमिका निभा रही हैं। करीना हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर लंदन से लौटी हैं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल