मम्मी करीना कपूर के साथ दोस्तों संग पार्टी करने पहुंचे तैमूर, येलो टॉप और डेनिम जींस में बेहद स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस

12/2/2021 10:56:47 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे तैमूर की दोस्तों के साथ पार्टी करते की एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।


तस्वीर में तैमूर दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर के दोस्त अपने पैरेंट्स के साथ मौजूद थे। तैमूर गुब्बारों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर मम्मी करीना के साथ इस पार्टी में शामिल हुई। एक्ट्रेस येलो टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्टर तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- Hamleys is a forever favourite फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur