मम्मी-पापा के साथ आउटिंग पर निकले तैमूर, गर्मी की पहली आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखे छोटे नवाब

3/9/2020 10:24:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं।

हाल ही में छोटे नवाब पापा सैफ और मम्मी करीना संग एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान तैमूर ब्लू कलर की सिंबा प्रिंट टी-शर्ट और ब्लू शाॅर्ट्स में हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में दिखीं।

वहीं हमेशा अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करने वाली करीना ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। वहीं सैफ की बात करें तो वह पिंक कुर्ते और व्हाइट पजामे में हैंडसम दिखे।

सामने आईं इन तस्वीरों में तैमूर आइसक्रीम का मजा लेते दिखे। इस वक्त तैमूर के हाथ में एक बड़ी सी आइसक्रीम भी थी जिसका वो मजा उठाते दिखे। तैमूर को आइसक्रीम खाता देख आप भी बस देखते ही रह जाने वाले है।

बड़ी सी आइसक्रीम को तैमूर जमकर मजे से खाते दिखाई दिए। मम्मी-पापा के साथ तैमूर की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

करीना के काम की बात करें तो वह इन दिनों आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा करीना इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' और करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।

वहीं सैफ की बात करें तो उनकी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर और जवानी जानेमन हाल ही में रिलीज हुई है। सैफ जल्द ही 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। इसके अलावा सैफ इन दिनों अबू धाबी में फिल्म बंटी और बबली 2 की शूटिंग में बिजी हैं। 

Smita Sharma