लंदन में बहन करीना संग करिश्मा की मस्ती, बड़े भाई कियान का हाथ थाम घूमने निकले तैमूर

6/15/2019 11:56:48 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ हॉलिडे पर हैं। कपल एक शॉर्ट हॉलिडे पर यूरोप रवाना हुआ है। वहीं अब करिश्मा कपूर ने भी सैफीना के इस ट्रिप को जाॅइन कर लिया है। करिश्मा यहां अकेली नहीं पहुंची हैं बल्कि अपने बच्चे कियान और समायरा के साथ आईं हैं।

हाल ही करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में करीना-करिश्मा अपने बच्चों के साथ दिख रही हैं। तस्वीर में करीना बेटे तैमूर को गोद में लिए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं तैमूर भी फोटो में काफी रिफ्रेश दिख रहे हैं।

शेयर की इस तस्वीर में समायरा, तैमूर के पास खड़ीं तो करिश्मा बेटे कियान के साथ पाउट बनाती नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ने इस फैमिली फोटो का कैप्शन लव दिया है। हालांकि इसमें सैफ अली खान कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा करिश्मा ने इंस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में तैमूर बड़े भाई कियान का हाथ थाम सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। इसके साथ करिश्मा ने लिखा-बद्रर्स लव। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो करीन यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के लिए आईं हैं। फिल्म में उनके साथ इरफान खान हैं। इसके अलावा करीना ने हाल ही में फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म के अलावा करीना करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।

करीना जल्द ही छोटे पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। वहीं सैफ की बात करें तो वह वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के अलावा वह 'जवानी जानेमन' और 'लाल कप्तान' में नजर आएंगे। करिश्मा की बात करें तो वह आल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में नजर आने वाली हैं। 

Smita Sharma