पहली बार घुड़सवारी का मजा लेते दिखे तैमूर, क्यूट एक्सप्रेशन देते की तस्वीरें आईं सामने

11/12/2018 9:49:35 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आए दिन उनती तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में तैमूर घुड़सवारी करते दिखाई दे रहे हैं। घोड़े की सवारी के दौरान तैमूर काफी खुश भी नजर आए। इस दौरान वहां तैमूर की देखभाल के लिए उनकी नैनी और केयरटेकर मौजूद हैं। आउटफिट की बात करें तो ब्लैक टीशर्ट पहने हैं।

इसके साथ ही छोटे नवाब की टीशर्ट के बैक साइड में उनका नाम तैमूर भी ल‍िखा  है।

इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने कई क्यूट एक्सप्रेशन भी दिए। उनकी इन क्यूट तस्वीरों ने सबका दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों दीवाने हैं और इसका अंदाजा तैमूर को भी है, तभी तो कैमरे को देखते ही वह रिपॉन्स करना कभी नहीं भूलते।

बता दें कि  तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं। 

 

 

Neha