भोलेनाथ के रंग में रंगे करीना के लाडले तैमूर, महाशिवरात्रि पर धरा ऐसा रूप

3/11/2021 3:41:52 PM

मुंबई. आज पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। हर तरफ महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर तैमूर की भोलेनाथ के रूप की तस्वीर वायरल हो रही है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।


तस्वीर में तैमूर ब्लू टी-शर्ट और स्काई ब्सू शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। साथ ही तैमूर ने स्काई ब्लू शूज पहने हुए हैं। तैमूर के माथे पर श‍िव की तरह तीसरी आंख बनी हुई है और सिर पर चुटिया की हुई है। तैमूर पूरी तरह से शिव के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। तैमूर इस रूप में बेहद क्यूट लग रहे हैं। तैमूर की इन तस्वीरों को देख कर हर कोई दिल हार रहा है।


बता दें तैमूर पिछले महीने ही बड़े भाई बने है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने 21 फरवरी को एक और बेटे को जन्म दिया है। करीना ने बीते दिनों अपने छोटे बेटे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके खूब पसंद किया गया था।

Content Writer

Parminder Kaur