Video: एप्रन बांध खेत में पहुंचे करीना-सैफ के लाडले तैमूर, कैंची लेकर यूं काटी सब्जियां
3/1/2020 1:00:05 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान का लाडला तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। कम उम्र में ही तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं। जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो तैमूर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं।
तैमूर के कई फैन क्लब सोशल मीडिया पर बन गए हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज को शेफ विजय चौहान ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है।
सामने आईं वीडियोज में तैमूर शेफ के साथ खेतों में ताजी सब्जियां तोड़ते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो तैमूर ग्रे एंड ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जींस में हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एप्रन भी बांध रखा है।
करीना के लाडले अपने हाथों से सब्जियों के पत्ते तोड़कर उन्हें टोकरी में रख रहे हैं। तैमूर की ये वीडियोज और तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' और आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी। वहीं सैफ की फिल्म 'जवानी जानेमन' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा सैफ 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे।