मम्मी करीना की तरह ही स्पेशल डाइट फॉलो करते है तैमूर, पार्टीज में नहीं खा सकते खाना

5/23/2019 1:11:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिट एक्ट्रेसेस में से एक है। करीना हमेशा अपनी फिटनेस और हॉटनेस के लिए जानी जाती है। साथ ही वो अपने बेटे तैमूर अली खान का भी बहुत ध्यान रखती है।हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो केवल तैमूर को घर का खाना खिलाती हैं, बाहर का नहीं। करीना ने कहा, 'मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। तैमूर बर्थडे पार्टियों में जाता है तो उसे वहां खाने की परमिशन नहीं है। लेकिन यह भी गलत है, लेकिन हां, उसे कभी-कभी चिप्स खाने की परमिशन है।

 

 

तैमूर की डाइट में ज्यादातर घर पर पकाई जाने वाली हेल्दी फूड होती है, जैसे खिचड़ी, इडली और डोसा। मैं तैमूर का डाइट प्लान भी बनाती हूं, जो कि हर महीने बदलता है। हर महीने मैं तैमूर की पसंद के अनुसार डाइट में बदलाव करती हूं, महीने में जो भी फल और सब्जियां उसे खाना चाहिए वो सब होती हैं। वो ये एन्जॉय भी करता है। आज, दोपहर के भोजन के लिए साग (पालक) था और वो पूरी कटोरी खा गया। नॉर्मली वो इसे पसंद नहीं करता लेकिन शुरुआत में मुझे उसे ये जबरदस्ती खिलाना पड़ा। इसलिए अब उसे इसकी आदत हो गई है।'

 

 

काम की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोजिट रोल में हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में हैं। लंबे समय बाद दोनों साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 

 

Konika