तैमूर अली खान ने करवाया इस मैगजीन के लिए फोटोशूट, जानिए इस तस्वीर की सच्चाई

4/1/2018 2:41:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना तैमूर अली खान अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते है।

 

 

कभी वे जिम के बाहर दिखते हैं तो कभी शूटिंग सेट से उनकी नई फोटोज सामने आ जाती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर तैमूर की एक और नई फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वे एक मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आ रहे हैं। 

 

 

वायरल हो रही इस फोटो में तैमूर मैग्जीन के कवरपेज पर नजर आ रहे। इस फोटो में वह कलर्स से खेलते नजर आ रहे हैं। इस कवर पेज का टाइटल "मीट इंडियाज प्रिंस चार्मिंग तैमूर अली खान" है।

 

 

जिसे देखने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने मैग्जीन के कवरपेज से डेब्यू किया है। दरअसल इस फोटो की सच्चाई यह है कि इसे क्रिएट किया गया है। ताकी लोगों को स्पेशली अप्रैल फूल बनाया जा सके।

Punjab Kesari