पहली बार कैमरे के सामने नाचते नजर आए नन्हें तैमूर, वीडियो हो रहा है वायरल

6/3/2018 11:00:53 AM

मुंबई: बॉलीवु़ड एक्टर तुषार कपूर ने हाल ही में अपने बेटे लक्ष्य कपूर का दूसरा बर्थडे सैलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारो के बच्चे भी शामिल हुए। इस पार्टी में तैमूर अली खान भी पहुंचे थे। करीना के लाडले पहली बार कैमरा के सामने डांस करते नजर आए। तैमूर की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह म्यूजिक की बीट्स पर अपना हाथ हिला रहे हैं। छोटे नवाब का ये पहला डांस स्टेप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही के साथ यहां पहुंचे थे। 

 


गौरतलब है कि तैमूर अली खान बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों से ज्यादा मशहूर हो गए हैं। जब भी वो घर से बाहर निकलते हैं पापाराजी उनकी तस्वीरे लेने दौड़ पड़ते हैं। अभी हाल में खबर आई थी कि तैमूर बोलने भी लगे हैं और अपने पिता सैफ को अब्बू कहकर बुलाते हैं।
 

Punjab Kesari