केयरटेकर संग घूमने निकले तैमूर, कैमरे को देख शरारती अंदाज में दी cute smile

3/14/2019 6:01:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में छोटे नवाब घर के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान केयरटेकर उनके साथ नजर आए। 

इस दौरान भी छोटे नवाब का लुक एकदम यूनीक था। वो रेड टीशर्ट के साथ ग्रे शॉर्टस में हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में दिखे। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। क्यूटनेस के साथ-साथ तैमूर इन दिनों अपने स्टाइलिश लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं।

छोटे नवाब अक्सर अलग अंदाज में नजर आते हैं। घर के बाहर निकलते ही तैमूर ने मीडिया को देखकर क्यूट पोज दिए। वहीं, केयरटेकर उनका हाथ पकड़े हुए दिखे लेकिन छोटे नवाब की क्यूट शरारतें उनके चेहरे पर साफ झलक रही हैं।

आप खुद ही देख लीजिए तैमूर की ये तस्वीरें वो कितने क्यूट दिख रहे हैं। हमेशा की तरह उन्होंने मीडिया कैमरा को देख क्यूट अंदाज में पोज दिए। 

तैमूर के बेहद करीब हैं सैफ-करीना

करीना और सैफ अपने लाडले को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। नन्हें तैमूर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए नैनी और गार्डस हमेशा उनके साथ होते हैं। जब भी करीना और सैफ बेटे के साथ बाहर जाते हैं तो उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान देते हैं। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर 

सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

 

Neha