Video: मीडिया को देख खिलखिला उठा तैमूर का चेहरा, क्यूट अंदाज में कहा ''हाय''

4/6/2019 4:00:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब की कुछ क्यूट तस्वीरें सामने आई हैं। 

इन तस्वीरों में तैमूर को गाड़ी से उतरते हुए स्पॉट किया गया। दरअसल, तैमूर अभी छोटे हैं जिस कारण छोटे नवाब को केयरटेकर उनको गाड़ी से नीचे उतारता है।

इन तस्वीरों में वो जैसे ही गाड़ी से उतरे तो वो मीडिया को ढूंढने लग गए। जैसे ही तैमूर की नजर मीडिया कैमरा पर पड़ी उनका चेहरा खिल उठा।

इस दौरान वह हाथ में चाबुक पकड़े हुए नजर आए। उनको देखकर लग रहा था कि वो घुड़सवारी करके आए थे। तैमूर ने मीडिया को हाथ हिलाकर हाय भी कहा। वो मीडिया को देखने के बाद इतने खुश हो गए कि वो कुछ देर तक घर के अंदर ही नहीं गए।

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं।

नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

View this post on Instagram

Media 😁❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ #taimuralikhan doesn't need expensive gifts. He's happy with the twig and leaf. For him it's the magical wand of Harry Potter

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Neha