केयरटेकर के साथ आउटिंग पर निकले तैमूर,पापा की गोद में जाने की जिद्द करते आए नजर

9/24/2018 1:22:15 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

तस्वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ अली खान से जिद्द करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, तैमूर को उनके केयरटेकर ने गोद में उठाया है, लेकिन वह सैफ के पास जाने की जिद्द कर रहे हैं। उनके आउटफिट की बात करें तो छोटे नवाब अक्सर क्यूट और चुलबुले अंदाज में नजर आते हैं।

इस बार भी वह ग्रे कलर की टी शर्ट और डार्क ग्रीन कलर की कैप्री पहने क्यूट अंदाज में नजर आए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

 

 

 

Neha