अपसेट मूड में मां के साथ करण जौहर के घर पहुंचे तैमूर, लाडले को चुप करवाती दिखीं करीना

3/2/2020 10:53:33 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो लेकिन वह फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। करीना को अक्सर बेटे  बेटे तैमूर अली खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।

बीते दिनों ही तैमूर मम्मी और पापा के साथ एक फोटोशूट के सेट पर पहुंचे थे। वहीं हाल ही में तैमूर मम्मी करीना के साथ करण जौहर के घर पहुंचे।

इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में तैमूर का मूड थोड़ा खराब दिखा। तस्वीरों में तैमूर करीना की गोद में बैठे दिख रहे हैं। हालांकि वह इन तस्वीरों में रोते दिख रहे हैं।

करीना और तैमूर की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

करीना और सैफ का लाडला तैमूर कम उम्र में ही इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो तैमूर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में तैमूर की एक वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में वह शेफ के साथ खेतों में ताजी सब्जियां तोड़ते दिखे थे। 

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्‍द ही इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्‍टीस्‍टारर 'तख्‍त' और आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी।

Smita Sharma