तिरंगा झंडा फहराते हुए स्वतंत्रता दिवस पर कुछ इस अंदाज में दिखे तैमूर ,देखे फोटो

8/15/2018 2:24:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अली खान की कुछ खास फोटोज सामने आई हैं। इन फोटो में तैमूर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। 

तिरंगा झंडा के साथ तैमूर अली खान की फोटो 

इस दौरान नन्हें तैमूर तिरंगा वाली टीशर्ट और हाथ में तिरंगा झंडा (Tiranga Flag) लिए हुए काफी क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। वैसे तो लोग उनके हर अंदाज को पसंद करते हैं लेकिन नन्हें तैमूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तैमूर की फैन फॉलोइंग भी गजब हैं।

बता दें कि तैमूर को पहचान के लिए मॉम करीना कपूर खान या पापा सैफ अली खान के नाम की जरुरत नहीं पड़ती बस नाम तैमूर ही काफी है। उनकी तस्वीरें शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। 

 

Neha