मौसी करिश्मा संग दिवाली मनाने पहुंचे तैमूर, पापा-मम्मी के साथ दिखी ठाठ-बाठ

11/8/2018 1:54:03 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

हाल ही में एक बार फिर नन्हें तैमूर मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ करिश्मा कपूर के ऑफिस पहुंचे, जहां दिवाली पूजा का आयोजन किया गया था। 

इस दौरान तैमूर पापा सैफ के साथ मैचिंग किए व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने काफी क्यूट अंदाज में नजर आए। उन्होंने पापा की गोद में क्यूट पोज दिए।

वहीं करीना ग्रीन कलर का सूट पहने काफी ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। नन्हें तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।

बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं।

उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।

इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। 

 

Neha