पहली बार कैमरे के सामने तैमूर ने की ऐसी हरकत, मम्मी करीना को आ सकता है गुस्सा

1/18/2019 2:47:22 PM

मुंबई: रोडीज फेम रणविजय सिंह ने अपनी बेटी कायनात के दूसरे बर्थडे की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने स्टार किड्स के साथ पहुंचे। हाल ही में इस बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस पार्टी में करीना और सैफ के बेटे तैमूर भी पार्टी का हिस्सा बने। इस दौरान वह ब्लू टी शर्ट और डेनिम पहने हुए काफी क्यूट अंदाज में नजर आए। पार्टी में उनकी देखरेख के लिए नैनी यानी उनकी केयर टेकर साथ थीं।

कायनात की बर्थडे पार्टी को तैमूर ने काफी एंजॉय किया। इस बात का सबूत आप उनकी क्यूट तस्वीरों में देख सकते हैं। दरअसल, नैनी की गोद में छोटे नवाब मीडिया कैमरा को देख फनी फेस बनाते हुए दिखे।

इतना ही नहीं उन्होंनें कैमरा को देख वह लार बहाने लगे। उनकी लार टपकते ही मीडिया कैमरा ने उनको कैप्चर कर लिया। सोशल मीडिया पर नन्हें तैमूर के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। 

बता दें कि छोटे नवाब के अलावा पार्टी में सनी लियोनी की बेटी निशा वेबर भी पिता डेनियल वेबर के साथ पहुंचीं। वह इस दौरान व्हाइट और पिंक कलर की फ्रॉक पहने हुए क्यूट अंदाज में दिखीं।

निशा ने मीडिया कैमरा को देख क्यूट स्माइल के साथ पोज दिए। इनके अलावा नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, रघु राम, कणिका कपूर भी बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने। 

Neha