4 साल के हुए सैफ-करीना के लाडले तैमूर, बर्थडे पर देखें पटौदी खानदान के छोटे नवाब की क्यूट तस्वीरें

12/20/2020 10:59:13 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है। तैमूर आज 4 साल के हो गए हैं। तैमूर 20 दिसंबर 2016 को हुआ है। कपूर और खान फैमिली में आज जश्न मनाया जाएगा। तैमूर पॉपलुर स्टारकिड है।

जब भी तैमूर  घर से बाहर निकलते हैं। पैपराजी उन्हें आकर घेर लेते हैं। तैमूर की क्यूटनेस की दुनिया दीवानी है। तैमूर के नाम से कई फैन पेज चलते हैं। तैमूर की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं।


तैमूर छोटी-सी उम्र में कई बड़े-बड़े काम कर चुके हैं। तैमूर को पापा सैफ की तरह घुड़सवारी करने का शौक है। इसके अलावा तैमूर को गिटार बजाने और पेटिंग करते हुए भी देखा गया था।

तैमूर पापा सैफ के साथ पौधे लगाते और मां करीना के साथ पॉटरी सीखते भी नजर आए थे। तैमूर हर लुक में बहुत क्यूट लगते हैं। फोटोग्राफर उनकी एक झलक पाने के लिए सैफ-करीना के घर के सामने घंटों इंतजार करते हैं।

तैमूर फोटोग्राफर्स से परेशान हो जाते हैं और चिल्लाने लगते हैं न फोटोज और उन पर गुस्सा करते हैं।


बता दें करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है और तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं।

Parminder Kaur