3 साल के हुए पटौदी खानदान के नवाब तैमूर अली खान, बर्थडे पर देखें क्यूट तस्वीरें

12/20/2019 10:53:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान हमेशा अपनी क्यूट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। नन्हें तैमूर जहां कहीं भी स्पॉट होते हैं, उन्हें न चाहते हुए भी मीडिया के कैमरे में कैप्चर कर लिया जाता है। बता दें पटौदी खानदान के नवाब तैमूर अली खान आज अपना तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके इस खास दिन पर उनके फैंस रात 12 बजे से ही उन्हें शुभकामनाए दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं तैमूर के बर्थडे पर उनके बचपन की कुछ क्यूट तस्वीरें...


तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था, जन्म के बाद से क्यूट तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गईं थी।

तैमूर अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट किड्स में से एक माने जाते हैं।

मीडिया हमेशा इनका फेवरेट रहता है। इनके हर मोमेंट को मीडिया कैप्चर करने में कभी पीछे नही रहता।

सोशल मीडिया पर इनकी क्यूट तस्वीरें वायरल होते ही फैंस को खूब पसंद आती हैं।


तैमूर को अक्सर उनके मम्मा-पापा(सैफ-करीना) के साथ एयरपोर्ट या सिटी में स्पॉट किया जाता है।

करीना के लाडले का बॉलीवुड में काफी फ्रेंड्ज हैं, लेकिन वो सबसे ज्यादा समय अपने भाई-बहन इनाया, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ स्पैंड करते हैं।


बता दें तैमूर करीना के पहले और सैफ अली खान के तीसरे बच्चे हैं।

पटौदी खानदान ने तैमूर के इस बर्थडे पर बीती रात ग्रेंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी, इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अपने स्टार किड्स को लेकर शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Smita Sharma