कैमरों के सामने पोज देते रह गए करीना के लाडले तैमूर, वहीं सोहा की नन्हीं परी ने मारी बाजी

5/10/2018 11:22:25 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी में अपने लुक से काफी सुर्खियां बटौरी। गुलाबी कुर्ते और सफेद पजामे में तैमूर इतने क्यूट लग रहे थे कि सभी की नजरें उनसे हट ही नहीं पाई।

हाल ही में एक बार फिर से नन्हें तैमूर का क्यूट लुक सामने आया है। दरअसल, तैमूर प्ल स्कूल के बाहर नैनी के साथ स्पॉट हुए।

इस दौरान वह व्हाइट टीशर्ट और औरेंट शॉर्टस पहने हुए नजर आए।

नन्हें तैमूर ने नैनी की गोद में बेहद क्यूट पोज भी दिए। तैमूर के अलावा सोहा अली खान और कुणाल खेमू की लाडली बेटी इनाया की पॉपुलेरिटी बड़े भाई तैमूर से कुछ कम नही हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। 

दरअसल, कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी नन्हीं परी के साथ न्यूज पेपर पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ कुणाल ने कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि जानकारी ही शक्ति है। इनाया की ये तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। 

बता दें कि पिछले साल नवम्बर में ही इनाया का जन्म हुआ था। भाई तैमूर की तरह ही इनाया की लोकप्रियता देखते ही बनती है। दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर होते ही काफी वायरल हो जाती हैं।

शुरुआत में जब नन्हीं इनाया की पहली तस्वीर सामने आई थी तो लोग उनकी तुलना बड़े भाई तैमूर के साथ करने लगे थे। 

Punjab Kesari