तैमूर और इनाया ने बाथटब में एक्सरसाइज करते हुए किया नए साल का वेलकम, भाई-बहन की क्यूट तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार
1/1/2021 4:14:44 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के लाड़ले तैमूर अली खान और सोहा-कुणाल खेमू की बेटी इनाया दोनों अपनी क्यूट तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में दोनों नन्हें भाई-बहन की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिस पर फैंस दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं।
इस तस्वीर को करीना कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है और साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम तुम्हारे लिए तैयार हैं 2021। तस्वीर में देखा जा सकता है कि इनाया और तैमूर दोनों बाथिंग टब में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान इनाया ब्लू कलर के स्विम सूट में नजर आ रही हैं। वहीं तैमूर येलो कलर के शॉर्ट्स में क्यूट लग रहे हैं। दोनों क्यूट किड्स का ये अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।