Protective Bhaijaan: चर्चा में हैं करीना कपूर के शाहजादों की तस्वीर, कुछ इस तरह एक-दूसरे के गले लिपटे दिखे जेह-तैमूर

5/18/2022 2:17:04 PM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इन दिनों पटौदी ब्रदर्स के काफी चर्चे हैं। जी हां हम बात करे हैं करीना कपूर खान के लाडलों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। मीडिया फोटोग्राफर्स हमेशा से ही तैमूर-जेह की फोटोज क्लिक करने के लिए उत्साहित नजर आते हैं। पटौदी ब्रदर्स की तस्वीरें आते ही इंटनरेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।

PunjabKesari

इसी बीच दोनों भाई यानी जेह-तैमूर की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसपर फैंस फिदा हो गए हैं। सामने आई तस्वीर तैमूर और जेह एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे है। फोटो में देखा जा सकता है कि जेह कुर्सी पर खड़ा है और तैमूर जमीन पर और दोनों एक-दूसरे को गले लगे रहे है। इस दौरान दोनों के चेहरे देखने लायक है। इस तस्वीर को तैमूर-जेह की बुआ सबा पटौदी ने शेयर किया है।

PunjabKesari

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'SIBLINGS....too! बड़ा भाई रक्षा करता है-#timtim छोटा भाई पकड़ लेता है ! #जेह छोटे हमेशा इधर-उधर खेलते रहते हैं !! इसलिए हमारे पास एक सुरक्षात्मक बड़ा "भाईजान" है। फैंस जेह और तैमूर की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे है। 

PunjabKesari

बता दें कि तैमूर जहां 6 साल के हो गए है। वहीं जेह अभी 15 महीने के है। तैमूर जहां सैफ और करीना 20 दिसंबर, 2016 में पहले बच्चे तैमूर अली खान के पैरेंट्स बने थे। वहीं 21 फरवरी, 2021 को करीना ने छोटे बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जहांगीर अली खान है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

काम की बात करें तो करीना इन दिनों अपनी ओटीटी डेब्यू वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष है। करीना शूटिंग के लिए अपने छोटे बेटे जेह को भी लेकर गई है। इसके अलावा करीना लाल सिह चड्ढा में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आमिर खान हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News