खास तस्वीर शेयर कर ताहिरा ने पति आयुष्मान को किया बर्थडे विश, कहा- आप मुझे कई तरह से प्रेरित करते हो..कमाल इंसान

9/14/2022 1:57:10 PM

मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आयुष्मान खुराना का आज बर्थडे है। 14 सितंबर को एक्टर अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच आयुष्मान की वाइफ और लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने भी अपने पति को खास अंदाज में विश किया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

ताहिरा ने दोनों की साथ में एक सन-किस्ड तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में  लिखा, "सोलमेट। हमेशा आपकी तरफ से ❤️ सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की बधाई जिसे मैं जानती हूं। मेरी पर्सनल सनशाइन! आप मुझे कई तरह से प्रेरित करते हैं। कमाल इंसान हो।” पत्नी के पोस्ट पर आयुष्मान ने कमेंट कर लिखा, "आप सबसे अच्छे इंसान हैं।"

 

 

बता दें, ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के बाद कपल ने दो बच्चों (बेटा-बेटी) का स्वागत किया।
 

Content Writer

suman prajapati