Ripped Jeans Controversy: उत्तराखंड के CM को आयुष्मान खुराना की पत्नी का बेहतरीन तंज,फैंस कर रहे हैं ताहिरा कश्यप को सैल्यूट

3/22/2021 3:09:16 PM

मुंबईः उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में औरतों के 'रिप्ड जींस' पहने एक बयान दिया था। मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर काफी आलोचना हो रही है। आम महिलाओं से लेकर कई बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने फटी जींस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। वहीं अब एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने तीरथ सिंह रावत के बयान पर तंज कसा है।

PunjabKesari

ताहिरा कश्यप ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। हालांकि इसमें उन्होंने जींस नहीं पहनी है फिर भी इसके कैप्शन के जरिए उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। दरअसल,इस वीडियो में वह बिकिनी और  शॉर्ट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। उन्हें ब्लैक शेड्स के अपने लुक को पूरा किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

 

वह पूल के पास खड़ी होकर कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा- 'कम से कम फटी जींस तो नहीं पहनी।' ताहिरा के इस पोस्ट पर फैंस की उनकी तारीफें कर रहे हैं। कई फैंस उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बयान में कहा था कि महिलाओं को फटी हुई जींस में देखकर हैरानी होती है। उनके मन में ये सवाल उठता है कि इससे उनके परिवार और समाज में क्या संदेश जाएगा. बच्चों पर उनका क्या असर पड़ेगा। वहीं अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांग ली थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News