कुत्ते के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई तब्बू, तस्वीरों में दिखा देसी अंदाज

6/30/2019 3:23:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस देसी लुक में नजर आई। इस समय उन्होंने डेनिम जीन के साथ लाइट कलर का कुर्ता और साथ में पिकं दुप्ट्टा लिया था। साथ में हैंडबैग और गॉगल्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

 

 

वहीं एयरपोर्ट पर उनके साथ उनका पेट डॉगी भी नजर आए। सामने आई तस्वीरों में तब्बू अपने कुत्ते पर खूब प्यार लुटाती दिखी रही है। वहीं कई तस्वीरों में उन्होंने उसे गोद में उठाया हुआ है। 

 


बता दें कि तब्बू को आखिरी बार फिल्म 'भारत' में देखा गया था। इसमें उन्होंने सलमान की बहन का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की।

 

 

वहीं इसके अलावा वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आई थी।

 

 

इसमें इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 138 करोड़ की कमाई की थी। 

 


Konika