अयज की फिल्म ''Bholaa'' से सामने आया Tabu का फर्स्ट लुक, दबंग लुक में छाईं एक्ट्रेस

1/17/2023 2:27:32 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल। दृश्यम 2 बाद अब एक बार फिर अजय देवगन (Ajay Devgan) और तब्बू (Tabu)  फिल्म 'भोला' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी वक्त बाकी है। लेकिन फिल्म से तब्बू का फर्स्ट लूक जारी हो गया है। तब्बू का लूक देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। 

दबंग लुक में नजर आईं तब्बु
फिल्म भोला से मेकर्स ने तब्बू का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। तब्बू इसमें दबंग पुलिस अफसर के लुक में नजर आ रही हैं। तब्बू का लुक देखने में वाकई काफी धमाकेदार लग रहा है। तब्बु के इस लुक को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में तब्बु का वॉइस ओवर सुना जा सकता है। 'आज रात या को वो हमें ढूंढ लेगा या हम उसे। गोली तो खानी पड़ेगी।' इसके कैप्शन में अजय ने लिखा है- एक खाकी, सौ शैतान। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ
लुक सामने आने के बाद फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- 'तबु जी फिर से एक बार बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाने को तैयार हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग'। वहीं कई अन्य यूजर अजय और तब्बु की इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया है। 

फिल्म इस दिन होगी रिलीज 
बता दें कि फिल्म को अजय देवगन ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। अजय और तब्बु की साथ में ये 9वीं फिल्म होगी। फैंस बेसब्री से फिल्म भोला का इंतजार कर रहे हैं। 

Content Editor

kahkasha