Lakme Fashion Week 2019: रैंप पर तब्बू ने बिखेरे हुस्न के जलवे, करण संग दिए पोज

1/30/2019 12:32:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने हाल ही में लेकमे फैशन वीक में शिरकत की। इस फैशन शो में उन्होंने गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन रैंप पर वॉक की। इस दौरान तब्बू बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस समय उन्होंने सिल्वर कलर का अॉफ शॉल्डर गाउन पहना था।

 

 

साथ में रैड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। शो में उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबके दिल जीत लिए। वहीं तब्बू संग फिल्ममेकर करण जौहर भी नजर आए।

 

 

इस दौरान उन्होंने भी गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई आउटफिट वियर की थी।  शो में करण ने रैड और ब्लैक कलर के कपड़े पहने थे, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी डैशिंग लग रहे थे। 

 

 

काम की बात करें तो तब्बू पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'अंधाधुन' में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे लीड रोल में थे।

 

 

फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी। वहीं करण जौहर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'स्टूडेंट अॉफ दी ईयर 2' से कुछ नए चेहरे इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले है। 


Konika