ईशा देओल के बाद अब तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैंस से बोलीं- मेरे अकाउंट पर कोई लिंक क्लिक मत करिए

1/18/2021 10:22:14 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होना आजकल आम बात हो गया है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के सोशल अकाउंट हैक होने की खबर सामने आती रहती है। हालांकि इससे आम लोगों को भी काफी सावधान रहने की जरूरत है। अब हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। 


इंस्टाग्राम हैक होने के बावजूद भी तब्बू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक चेतावनी भरा संदेश जारी किया है और कहा कि हैक अलर्ट: मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। मेरे अकाउंट पर कोई लिंक क्लिक मत करिए।


बता दें इससे पहले सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन, एक्ट्रेस ईशा देओल, उर्मिला मातोंडकर और कोरियोग्राफर फराह खान के भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुके हैं।

 

 

suman prajapati