दोबारा दुल्हन बनेंगी रीता रिपोर्ट: पिया के नाम की मेहंदी लगते ही खुशी से झूमी प्रिया आहूजा, मम्मी को हल्दी लगाते दिखे 2 साल के अरदास

11/20/2021 8:36:47 AM

मुंबई:' तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीता रिपोर्ट यानि प्रिया आहूजा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।  प्रिया आहूजा के लाइमलाइट की वजह उनकी दूसरी शादी है। जी, हां प्रिया आहूजा एक बार फिर दुल्हन बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने निर्देशक पति मालव राजदा संग दोबारा शादी करने वाली हैं। खास बात ये है कि इस शादी में कपल का 2 साल का बेटा अरदास राजदा भी शामिल होंगे।

दरअसल, 19 नवंबर को प्रिया आहूजा और मालव राजदा ने अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इस खास मौके पर दोनों एकबार फिर एक-दूसरे से किए वादें याद करना चाहते हैं। शादी की रस्में शुरु भी हो गई हैं।

हाल ही में प्रिया अहूजा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।  मेहंदी की रस्म में सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम पहुंची। तस्वीर में सुनयना फौजदार और पलक सिंधवानी ने हाथों पर मेहंदी लगा रखी है।

पिया के नाम की मेहंदी लगते ही प्रिया अहूजा भी खुशी से झूम उठी। उन्होंने को-स्टार संग जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इसके अलावा कपल की हल्दी सेरेमनी की भी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीर में अरदार मम्मी को हल्दी लगाते दिख रहे हैं। 
 

 

प्रिया अहूजा ने 19 नवबंर 2011 डायरेक्टर मालव रजदा के साथ शादी की थी। साल 2019 में ये कपल एक प्यारे से बेटे का पेरेंट बना है। प्रिया अहूजा आए दिन अपने बेटे और पति की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma