''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' की  रिपोर्टर के घर गूंजी किलकारी, सामने आईं बेबी बाॅय की पहली झलक

11/29/2019 9:20:01 AM

मुंबई: टीवी का पाॅपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के आज भी लाखों फैंस है। इसके हर एक किरदार ने  लोगों के दिलों में अलग ही पहचान बनाई है। इसी शो की रीटा रिपोर्टर यानि प्रिया अहूजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  दरअसल, प्रिया के घर नन्हा मेहमान आया है। हाल ही में प्रिया के घर बेबी बाॅय की किलकारियां गूंजी हैं।

इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टा पर बेटे की छोटी सी झलक दिखाते हुए दी है। प्रिया ने बीते रविवार को बेटे को जन्म दिया। शेयर की इस तस्वीर में प्रिया के बेटे के पैर ही नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा-'हमारा घर इन दो कदमों की वजह से और बढ़ गया। एक बेबी बॉय, हम खुशी से फूले नहीं समाए हैं। 27 नवंबर को इस नन्हे एंजल के आने की बात बताते हुए काफी खुशी हो रही है।'

बता दें कि प्रिया के पति मालव मालदा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के चीफ डारेक्टर है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात शो के सेट पर ही हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। कपल ने साल 2011 में शादी रचाई थी। वहीं इसी साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खबर दी थी। 

टीवी एक्ट्रेस प्रिया आहूजा लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रीता रिपोर्टर के रूप में जानी जाती हैं। प्रिया 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वह अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजाॅय कर रही हैं।

 

Smita Sharma