''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' को हुए 11 साल, मुनमुन दत्ता ने शो की कास्ट के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

7/29/2019 1:46:28 PM

मुंबई: सब टीवी के पाॅपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।  शो में हर हफ्ते नया ड्रामा देखने को मिलता है। कॉमेडी टाइमिंग और नई-नई मुसीबतों से सबको हंसाने वाले गोकुलधाम वासियों को लोग काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अब शो ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। 

इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन ने अपने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में बबीता जी यानी मुनमुन टीम की कास्ट के साथ दिख रही हैं।

शो के कुछ  यादगार पलों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- '11 साल पूरे होने की शुभकामनाएं टीम।' मुनमुन की इन तस्वीरों पर फैन्स भी कमेंट करते हुए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें कि 11 साल से सब टीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो ने हर हफ्ते नए-नए हंगामों से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है।

इस बीच शो में कई उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन इन सबसे ऊपर उठकर ये सीरियल लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छूता रहा। 

 

 

Smita Sharma