''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' एक्ट्रेस अंबिका उर्फ ''श्रीमती हाथी'' ने लगाया कोरोना टीका, शेयर की तस्वीरें

4/7/2021 11:37:29 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'जेठालाल' उर्फ दिलीप जोशी के बाद फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'श्रीमती हाथी' की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अंबिका ने भी कोरोना वैक्सीन का डोज़ ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बीएमसी को भी धन्यवाद दिया है।


अंबिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-...और फर्स्ट डोज। बिना किसी इंतजार किए, शानदार मैनेजमेंट और अरेंजमेंट। @Mybmchealthdept को धन्यवाद।"


इसके अलावा, अंबिका ने निकलो ना बेनकाब गाने पर परफॉर्म करते हुए मास्क पहने हुए खुद का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने फैंस से मास्क पहनने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील कर रही हैं।

 

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-"अपना मास्क पहनें और खुद के साथ-साथ दूसरों की भी रक्षा करें। एक जिम्मेदार नागरिक बनें। सार्वजनिक रूप से हर समय अपनी नाक और मुंह को ढकें। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambika👩‍🏫👩‍⚕️🧚‍♀️📿👑 (@hasmukhi)

बता दें पिछले हफ्ते, दिलीप जोशी ने भी टीकाकरण करवाया था, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया पर दी थी।

 

Content Writer

suman prajapati