'दया भाभी' के बाद अब 'जेठालाल' के जिगरी दोस्त 'तारक मेहता' ने 14 साल बाद शो को कहा Bye Bye !

5/17/2022 12:20:37 PM

मुंबई: टीवी के फेमस कॉमेडी शोज  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबसे लंबा चलने वाले वाले शो में से एक हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि इस शो को जहां हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इस शो के जुड़े हर किरदार से फैंस दिल से जुड़े हैं।

वहीं अगर आप भी इस शो के जबरदस्त फैन हैं तो यह खबर आपको दुखी और हैरान कर सकती है। चर्चा है कि 'तारक मेहता' के लीड एक्टर शैलेश लोढ़ा करीब 14 साल के बाद यह शो छोड़ रहे हैं। जी हां, दिशा वकानी यानी दया बेन के बाद अब शो की रीढ़ माने जाने वाले तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया है।

 खबर है कि उन्होंने शो की शूटिंग बंद कर दी है। कहा जा रहा है कि तारक पिछले एक महीने से शो पर नहीं लौटे हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट में शैलेश  लोढ़ा अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी डेट्स का भी ठीक से उपयोग नहीं किया जा रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की योजना बनाने का एक और बड़ा कारण यह है कि वो नए वर्क को एक्सप्लोर नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कथित तौर पर हाल ही में कई प्रस्तावों को ठुकरा दिया और इसलिए अब शैलेश अपने रास्ते में आने वाले किसी भी ऑफर को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।प्रोडक्शन हाउस अभिनेता को मनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि अनुभवी अभिनेता, लेखक और कवि ने अपना मन बना लिया है। शैलेश से पहले नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह और दिशा वकानी भी शो छोड़ चुकी हैं।

Content Writer

Smita Sharma