तापसी ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में किया ट्वीट तो हो गई ट्रोल, यूजर्स बोले-अब हम आपके फैन नहीं
9/1/2020 4:28:51 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर सोशल मीडिया आए दिन नए खुलासे सामने आते हैं। स्टार्स से लेकर फैंस एक्टर को न्याय दिलाने के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं सीबीआई पूरी तरह से मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते पांच दिनों से लगातार केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इसी बीच तापसी पन्नू ने दो-ढाई महीने बाद इस केस में सुशांत और रिया चक्रवर्ती को लेकर ट्वीट किया और ट्रोल हो गईं।
तापसी ने सोशल मीडिया और मीडिया ट्रायल पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था, 'मैं सुशांत को पर्सनली नहीं जानती थी और न ही मैं रिया को जानती हूं, लेकिन मैं यह जानती हूं कि एक इंसान होने के नाते अदालत को धता बताकर इस तरह किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है। कानून पर भरोसा कीजिए। अपनी पवित्रता और मृतक की पवित्रता के लिए ही सही।'
सोशल मीडिया पर तापसी का ऐसा ट्वीट देखते ही कुछ यूजर भड़क गए, हालांकि कईयों ने तापसी को सपोर्ट भी किया।I didn’t know Sushant on a personal level nor do I know Rhea but what I know is, it only takes to be a human to understand how wrong it is to overtake judiciary to convict someone who isn’t proven guilty. Trust the law of the land for your sanity and the deceased’s sanctity 🙏🏼 https://t.co/gmd6GVMNjc
— taapsee pannu (@taapsee) August 30, 2020
एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ''याद रहे मित्रो, इस बार मूंहतोड़ जवाब हमने भी देना है। साथ ही उन्होंने तापसी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- तापसी की रश्मी रॉकेट नवंबर में रिलीज हो रही है।''Yaad rahe mitron, is baari “befitting reply” humne dena hai ...!! pic.twitter.com/cbCKC3k9DW
— SAFFRONIST DESI INDIAN (rIsHu) (@DESI_INDIAN98) August 30, 2020
एक ने लिखा, वो आपको सपोर्ट करता है, लेकिन आप रिया को सपोर्ट कर रही हैं।He supported u , but ur supporting rhea.. pic.twitter.com/3862WVfgzP
— Kapil. 🇮🇳 (@Kapil12539142) August 30, 2020
वहीं दूसरे ने कहा कि मैं आपका पहले बहुत बड़ा फैन था,लेकिन अब आपके इस ट्वीट करते हम आज आपके फैन नहीं हैं।
कईयों ने रिया के लिए लिखा, बेचारी रिया.. तो क्या हो वो झूठ बोल रही है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह का 14 जून को बांद्रा वाले फ्लैट में निधन हो गया था। सुशांत अपने कमरे में पंखे से लटकते हुए मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत को 3 महीने पूरे होने को हैं, लेकिन अभी तक उनकी इस रहस्मयी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।Poor Rhea.. so what if she lied pic.twitter.com/oLyNQNMJwH
— Sumi (@Sumi23189588) August 30, 2020